{"_id":"58d4158c4f1c1b61371a1600","slug":"master-plan-seever-jam-parpojal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर प्लान पर हुआ काम तो नहीं होंगे सीवर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर प्लान पर हुआ काम तो नहीं होंगे सीवर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान देखते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड के अंदर बसे पुराने रेवाड़ी शहर की सीवरेज संबंधी सालों पुरानी समस्या जड़ से खत्म करने का मास्टर प्लान बन चुका है। नगर परिषद प्रधान ने पीडब्ल्यूडी विभाग और योजना पर काम करने वाली निजी फर्म के अधिकारियों को मास्टर प्लान भी सौंप दिया है। हाल ही मेें अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के बीच हुए गहन विचार-विमर्श के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इस इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। प्लान के क्रियान्वित होते ही सर्कुलर रोड के अंदर रहने वाले पुराने शहर के करीब एक लाख बाशिंदों को सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की निकासी की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
----------
अग्रसेन चौक से झज्जर चौक तक बिछेगी बड़ी सीवर लाइन
जानकारी के मुताबिक मास्टर प्लान के तहत अग्रसेन चौक से झज्जर चौक तक बड़ी सीवर लाइन डालने का प्रपोजल है। इसके तहत करीब 2 फीट व्यास वाली सीवर लाइन को सर्कुलर रोड के एक सिरे यानी अग्रसेन चौक से डाला जाएगा। यह लाइन सड़क के बीचोंबीच नानक रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी, मोती चौक, गोकल गेट, काठमंडी से होते हुए सर्कुलर रोड तक जाएगी।
--------
दूषित पानी का फ्लो बेहद कम
फिलहाल पुराने शहर में सालों पहले पड़ी सीवेज व्यवस्था है। उस समय की आबादी वर्तमान आबादी से लगभग आधी थी। अभी जो लाइन बिछी हुई है वह मोहल्लों के बीच काफी घुमाव के बाद लगी है। जिससे दूषित पानी का फ्लो बेहद काम होता है। इसके अलावा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के चलते भी सीवर लाइन पर लोड पड़ रहा है।
विज्ञापन
---------
15 मोहल्ले वासियों को मिलेगी राहत
महज सीवर लाइन ही नहीं गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए अग्रसेन चौक से झज्जर चौक के बीच सड़क के दोनों ओर दो फुट के नाले भी बनेंगे। ये नाले सर्कुलर रोड पर बने बड़े नाले से जुड़ेंगे। इससे इस क्षेत्र की कालोनियों का गंदा और बरसाती पानी नालों के जरिए बड़े नालों में जाएगा और बाहर के पानी की निकासी होगी। वहीं गोल चक्कर के पास भी एक सब सीवरेज लाइन डालने का प्रस्ताव है। यह लाइन भी नागरिक अस्पताल के पीछे तक जाएगी। जिससे आसपास के करीब 15 मोहल्लों का दूषित पानी निकाला जा सके।
---------
एनसीआर बोर्ड से 48 करोड़ का अभी भी इंतजार
नसियाजी रोड से साहबी नदी पुल के पास प्रस्तावित बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 48 करोड़ का अभी भी इंतजार है। संबंधित बोर्ड के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इसके लिए अपने अनुदान से बजट देंगे। इन प्लान के तहत शहर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी साहबी नदी के पास बनाए जाने वाले बड़े एसटीपी में भेजा जाएगा। फिलहाल शहर से पहुंचने वाला सीवरेज का पानी एसटीपी की कुल कैपिसिटी से ज्यादा है। जिससे 30 फीसदी तक पानी बिना फिल्टर हुए बैक मारता है और सीवर उफनाते हैं।
----------
पीडब्लूडी और काम करने वाली निजी कंपनी के अधिकारियों को मास्टर प्लान सौंप दिया है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। वहीं साहबी डैम के पास बड़े एसटीपी के लिए भी मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से जल्द बात की जाएगी।
-विनीता पीपल, प्रधान, नगर परिषद रेवाड़ी