फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Martyr Udham Singh's thoughts still relevant: Ramesh Contractor

शहीद उधम सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक : रमेश ठेकेदार

Thu, 01 Aug 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Martyr Udham Singh's thoughts still relevant: Ramesh Contractor
फोटो: 11रेवाड़ी। शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेता रमेश ठेके
बावल। कस्बा में कांग्रेस नेता और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने बुधवार को शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। ठेकेदार ने साथियों सहित चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। इसके बाद उन्हें सेंट्रल खालसा अनाथालय में रहना पड़ा।
विज्ञापन

जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड ने उधम सिंह को अंदर से इतना झकझोर दिया कि उन्होंने बदला लेने की ठान ली। आगे चलकर उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर जनरल डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या कर दी। अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए 31 जुलाई 1940 को पेंटनविले जेल में फांसी दे दी। रमेश ठेकेदार ने कहा कि शहीद उधम सिंह के विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. मामराज, अनूप डावला, रोहित, गुलशन, दीपेश, ओमबीर, राजेश, राहुल, सुदेश, सचिन सांभरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed