फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   martyr, snofall on jcb, armyman

बर्फ का पहाड़ गिरने से जवान शहीद

Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
martyr, snofall on jcb, armyman
शहीद दलीप सिंह ढिल्लन। - फोटो : Rewari
बावल। जम्मू-कश्मीर में सड़क पर बिछी बर्फ को साफ करते समय अचानक जेसीबी पर बर्फ का पहाड़ गिरने से जिला के गांव बीदावास निवासी 34 वर्षीय दलीप ढिल्लन शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पड़ोस में विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां पंचायती जमीन पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के सरपंच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि दलीप जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के सीमा सड़क संगठन इकाई में तैनात थे और 20 अप्रैल को सड़क से बर्फ को हटाते समय उनकी जेसीबी पर बर्फ का पहाड़ गिर गया। जिसके नीचे दबने से वे शहीद हो गए। शहादत की खबर के बाद गांव में मातम का माहौल है। उनके पिता धर्मसिंह, माता कौशल्या, पत्नी निर्मला व बच्चों का रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि दलीप के पड़ोस में लड़के की शादी है, जिसका कोठीयार (मिठाई रखने का कमरा) भी दलीप के घर में बनाया हुआ है। तय तिथि के अनुसार 21 अप्रैल को आननफानन में कुछ परिजनों के साथ बरात को बगैर ढोल बाजे के रवाना किया गया है। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत ने फैसला लिया है कि दलीप का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा। गांव के युवा बाइक रैली द्वारा जयकारे लगाते हुए उनकी वाहिनी का स्वागत करेंगे। बताया जाता है कि शहीद को 8 साल की बेटी और 5 साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed