फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   martyr, armyman, funeral

राजकीय सम्मान के साथ शहीद दलीप सिंह ढिल्लो को दी अंतिम विदाई

Fri, 23 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
martyr, armyman, funeral
शहीद को बंदूकों की सलामी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : Rewari
बावल। बावल उपमंडल के गांव बीदावास के शहीद दलीप सिंह ढिल्लो की वीरवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। एसडीएम बावल संजीव कुमार ने जिला प्रशासन की तरफ से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में जिला सैनिक बोर्ड के सचिव ले. कर्नल सेवानिवृत्त सरिता यादव, नायब सूबेदार जोगिन्द्र सिंह, हवलदार भीम सिंह, कल्याण व्यवस्थापक करण, बीर सिंह, तहसीलदार मनमोहन, श्याम सुंदर सभरवाल, बच्चूसिंह शाहपुर व महावीर चोपड़ा सहित सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों व लोग शामिल रहे। इन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। वीरवार को सुबह 9 बजे शहीद दलीप सिंह ढिल्लो का शव उनके पैतृक गांव बीदावास पहुंचा। यहां पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इससे पूर्व पार्थिव शरीर को सैकड़ों युवा बाइक रैली के माध्यम से उनके गांव ले गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दलीप सिंह ढिल्लो जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे। वे भारतीय सेना के सीमा सड़क संगठन इकाई के साथ जम्मू श्रीनगर हाईवे पर राहत और बचाव कार्य में अपनी टीम के साथ जुटे थे। पहाड़ी खिसकने से 20 अप्रैल को दोपहर बाद अचानक यह हादसा हुआ, जिसमें वह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed