{"_id":"671423326c06351687018e85","slug":"markets-were-buzzing-women-did-a-lot-of-shopping-rewari-news-c-198-1-fth1001-210714-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गुलजार हुए बाजार, महिलाओं ने की खूब खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गुलजार हुए बाजार, महिलाओं ने की खूब खरीदारी
Sun, 20 Oct 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शाम के समय बाजार में खरीदारी करते महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। करवा चौथ को लेकर शनिवार को शहर के बाजार में चहलपहल रही। चूड़ी, ज्वेलरी और साड़ी की दुकानों अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ थी।डिजाइनर साड़ी से लेकर कंगनों की खरीदारी की गई।
कपड़ा व्यापारी मुकेश ने कहा कि त्योहार के चलते बाजारों में रौनक आने लगी है। महिलाएं डिजाइनर साड़ी पसंद कर रही हैं। कॉस्मेटिक व्यापारी जयदेव ने बताया कि चूड़ी, डिजाइनर कंगन, नेल पालिश, लिपस्टिक आदि की बिक्री बढ़ी है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी, शृंगार के सामान के अलावा स्टोन वाली छलनी की मांग अधिक थी।
करवा चौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़ रही। इस बार विशेष किट की डिमांड बढ़ी है। इस किट में थाली, छलनी, करवा, जल के लिए लोटा जैसी सामग्री शामिल है। इस किट की खासियत को देखते हुए बाजार में इसकी भारी मांग थी। वहीं चांदी के करवे की सबसे अधिक मांग देखी गई। इसके साथ ही बिछिया, पायल, लॉकेट और विशेष करवा चौथ की थाली की भी काफी डिमांड थी।
विज्ञापन
फोटो लगी थाली और अन्य सामान की बिक्री भी खूब हुई। चांदी और सोने के जेवर के दाम में वृद्धि होने के बावजूद बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। महिलाओं ने सुबह से शाम तक उत्साह के साथ खरीदारी कर रही हैं। करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
इंसेट
मेहंदी का दिखा क्रेज
करवाचौथ पर्व पर मेहंदी लगाने की महत्व है। शहर के सार्वजनिक जगहों पर मेहंदी लगाने वाले युवक कुछ दिनों पहले ही बैठ चुके थे। वहीं शनिवार को मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही सुहागिन महिलाओं का रुख ब्यूटी पार्लरों की ओर रहा। कुछ महिलाएं घरों में मेहंदी लगवाईं।सुनील ने बताया कि पहले मेहंदी 300 से 500 रुपये की लगाई जाती थी। इस बार 400 रुपये से शुरू थे, क्योंकि महंगाई के साथ मेहंदी के दाम भी बढ़ गए हैं।
इस बार करवा थाली 50 रुपये हुई महंगी
करवाचौथ पर अधिकतर खरीदारी करवा थाली की होती है। इस बार करवाथाली करीब 50 रुपये महंगी हो गई। साधारण करवा थाली 150 से 250 रुपये तक थी, जबकि फैंसी करवा थाली के 250-650 रुपये तक थी। इसी बार फैंसी कपड़ा लगाकर नारियल को भी तैयार किया गया है। यह 230 रुपये से शुरू है। इसी तरह डिजाइनर चूड़ियों की शुरुआत 200 रुपये से है और करीब 1000 रुपये तक की चूड़ियां दुकानदारों के पास है। नारियल 40 से 50 रुपये, मिट्टी करवा 20 से 200 रुपये, छलनी 50 से 100 रुपये तक है।