फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Map sent to PWD for new bus stand building, work of making estimate started

Rewari News: नए बस स्टैंड भवन के लिए पीडब्ल्यूडी को भेजा नक्शा, एस्टीमेट बनाने का कार्य शुरू

Sun, 04 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Map sent to PWD for new bus stand building, work of making estimate started
फोटो : 8सेक्टर 12 में नए बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित जमीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-12 में प्रस्तावित नए बस स्टैंड भवन के निर्माण को लेकर आर्किटेक्चर ने नक्शा बना कर पीडब्ल्यूडी को भेज दिया है। नक्शा मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने डिटेल एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। इसके बाद मंजूरी के लिए फाइल वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। यह प्रक्रिया करीब डेढ़ से 2 महीने की है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए रोडवेज ने पीडब्ल्यूडी को दिसंबर में ही बजट ट्रांसफर कर दिया था। अगर सिंगल बिड मिली तो फिर टेंडर प्रक्रिया में अधिक वक्त लग सकता है। टेंडर देने के लिए कम से कम 2 फर्म के आवेदन आने जरूरी हैं। इनमें से सस्ते में कार्य करने वाली फर्म को टेंडर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की कोशिश है कि जितनी जल्दी हो सके, टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, क्योंकि कार्य अभी काफी धीमा चल रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2008-09 में हुड्डा शासन में बस अड्डे की घोषणा हुई थी। बस अड्डे को लेकर सरकार की ओर से 65.32 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। आबादी के हिसाब से परिवहन क्षेत्र में भी शहर काफी पिछड़ा हुआ है। मौजूदा समय में 177 रोडवेज बसों की जरूरत है, अभी विभाग के पास 152 बसें मौजूद हैं। कई ग्रामीण रूटों पर तो विभाग की बसें भी नहीं पहुंच पा रही हैं। मौजूदा बस स्टैंड की हालत भी काफी खस्ताहाल हो चुकी है। पुराने बस स्टैंड से ही काम चलाया जा रहा है। बसों को खड़ी करने तक की भी जगह कई बार डिपो में नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीच है बस अड्डा, लगता है जाम

वर्तमान का बस अड्डा शहर के बीच में है। शहर की लाइफलाइन सर्कुलर रोड पर बस अड्डे के कारण शहर जाम लगा रहता है जिससे लोग परेशान होते हैं। एक तो यात्री दबाव ज्यादा, उस पर निजी बसें और करीब 1300 ऑटो के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे के साथ ही नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी एरिया से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसमें रोडवेज बसें फंसकर खड़ी हो जाती हैं तो कभी जाम का खुद भी कारण बनती हैं।

--------

धारूहेड़ा बस स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका जारी
वहीं धारूहेड़ा बस स्टैंड के नए भवन के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी ने दोबारा टेंडर जारी किया है। इससे पहले जब टेंडर जारी किया गया था, तो 2 बिड आई थी। दोनों फर्में तकनीकी मानकों को पूरा नहीं कर पाई थीं। इसके बाद दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल की घोषणा के 22 माह बाद धारूहेड़ा में नया बस स्टैंड के भवन को बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। कस्बे के पुराने बस स्टैंड (4.8 एकड़) को करीब 8.6 करोड़ की लागत से नया रूप मिलेगा।




वर्जन:
नए बस अड्डे के निर्माण को लेकर आर्किटेक्चर ने पीडब्ल्यूडी को नक्शा बनाकर भेज दिया है। नक्शा मिलने के बाद अब पीडब्ल्यूडी ने डिटेल एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। डिटेल एस्टीमेट तैयार करने के बाद फाइल मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी होगा। यह पूरी प्रक्रिया करीब डेढ़ से 2 महीने की है।-- सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed