फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   many train cancilled for block

ब्लाक के कारण प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें

Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
many train cancilled for block
रेवाड़ी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : Rewari
रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल के मेडता रोड-डेगाना रेलखंड पर मध्य दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण मेडता रोड-डेगाना स्टेशनों के मध्य नान इंटरलाकिग कार्य पांच जनवरी 2022 तक किया जाएगा। नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद, आंशिक रद और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 22464 बीकानेर-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक 21 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 12463 दिल्ली सराय-जोधपुर साप्ताहिक 22 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 12464 जोधपुर-दिल्ली सराय साप्ताहिक 23 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 14812 दिल्ली सराय -सीकर द्वि-साप्ताहिक 24 दिसंबर को, 14811 सीकर-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक 24 दिसंबर को, 22463 दिल्ली सराय-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक 24 दिसंबर को, गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी प्रतिदिन व गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर प्रतिदिन 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय प्रतिदिन 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक, गाड़ी संख्या 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर प्रतिदिन 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रारंभिक स्टेशन से रद रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार प्रतिदिन और गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर प्रतिदिन 14 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जोधपुर-डेगाना स्टेशन के बीच आंशिक रद रहेगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सराय-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक 26 जनवरी को जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-बीकानेर मार्ग से और गाड़ी संख्या: 22464 बीकानेर-दिल्ली सराय द्वि-साप्ताहिक 25 दिसंबर को बीकानेर-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाडमेर प्रतिदिन 18 दिसंबर से 29 दिसंबर तक बीकानेर-फलौदी-जोधपुर मार्ग से, गाड़ी संख्या 14888 बाडमेर-ऋषिकेश प्रतिदिन 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक जोधपुर-फलौदी-बीकानेर मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed