फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   many officers and employees found absent from the office, show cause notice is on

कार्यालय से गायब मिले कई अधिकारी और कर्मी, कारण बताओ नोटिस

Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
many officers and employees found absent from the office, show cause notice is on
हाजिरी रजिस्टर चेक करते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बुधवार की सुबह अचानक लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों के साथ-साथ अन्य स्थानीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में कई अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि आम जनता अपने कार्य करवाने के लिए कर्मचारियों की बाट देखती रहती है, यदि कर्मचारी स्वयं ही कार्यालयों में नहीं आएंगे तो वे आम जनता के कार्य कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपनी सीटों पर बैठकर निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें। अन्यथा गैर हाजिर और सीटों से गायब रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने लघु सचिवालय स्थित एमए शाखा, डीसी कार्यालय, नगराधीश कार्यालय, जिला राजस्व कार्यालय, जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, आबकारी एवं कराधान आयुक्त कार्यालय सहित आरटीए, पीओआईसीडीएस, डीएसडब्ल्यूओ, जिला खजाना कार्यालय, डीडब्ल्यूओ, बीडीपीओ रेवाड़ी, रैडक्रास, नप रेवाड़ी, पंचायती राज, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, लेबर कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं एक-एक अधिकारी और कर्मचारी से नाम पूछकर हाजिरी को चेक किया और जो कर्मचारी सीटों पर नहीं थे, कार्यालय आने के बाद जो कर्मचारी सीटों पर नहीं बैठे थे, और जो कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे, उनकी सूची बनाने के लिए नगराधीश को मौके पर ही आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यालयों से गैरहाजिर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए है तथा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन की पांच टीमों ने सीटीएम, आरटीए, पीओआईसीडीएस, डीएसडब्ल्यूओ, डीडब्ल्यूओ, बीडीपीओ रेवाड़ी, रेडक्रास, नप रेवाड़ी, डीडीपीओ, डीआरओ, सरल केंद्र, डीएफएससी, पंचायती राज, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, लेबर विभाग सहित अन्य कार्यालयों में पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed