फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   many job opportunities in upsc how to become ias officer

Rewari News: यूपीएससी में रोजगार के कई अवसर, जानिए कैसे बन सकते हैं आईएएस अधिकारी

Sat, 29 Apr 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
many job opportunities in upsc how to become ias officer
आईएएस भारत सरकार की सबसे बड़ी नौकरी है। आईएएस बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है। जिसके बाद अच्छी रैंक हासिल करने वालों को आईएएस की पोस्टिंग दी जाती है। इस मुकाम को पाने के लिए दृढ़ संकल्प, दृढ़ता और कठिन परिस्थितियों से भी कड़ी मेहनत करने की इच्छा की आवश्यकता होती है। इस क्षेत्र में 12वीं के बाद कॅरिअर की काफी संभावना है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर आईएएस की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस बारे में जानिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लुखी के वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीभगवान की राय
विज्ञापन

आईएएस बनने के लिए योग्यता : आईएएस बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करनी होती है। जिसके लिए कोई भी स्नातकोत्तर विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। परीक्षा पास करने के बाद भी काफी चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इस क्षेत्र में प्रतियोगिता काफी है इसलिए काफी बेहतर पढ़ाई की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


आईएएस की चयन प्रक्रिया : आईएएस बनने के लिए सबसे पहले स्नातक उत्तीर्ण करनी होगी। उसके बाद यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग लेनी होगी। बिना कोचिंग लिए भी आईएएस बन सकते हैं। उसके बाद भर्ती निकलने पर आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले प्री-परीक्षा देनी होगी। जिसके बाद मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू देना होगा। मेडिकल जांच भी की जाएगी। इसके साथ ही मेरिट, दस्तावेज वैरीफिकेशन व अन्य चरण भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें तैयारी : यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए सबसे पहले परीक्षा की पूरी जानकारी होना जरूरी है। परीक्षा में आने वाले सिलेबस को समझें। रणनीति और अध्ययन की सामग्री को इकट्ठा करें। एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें। पढ़ाई के साथ ही साथ लेखन करना भी जरूरी है। बार-बार मोक टेस्ट दीजिए। रोजाना न्यूज पेपर और मैगजीन पढ़ें।


मॉक टेस्ट से मदद लें : किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए बेहतर अभ्यास करना जरूरी है। प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को समय-समय पर मॉक टेस्ट के जरिए खुद का आंकलन करना चाहिए। इससे तैयारी को बेहतर करने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed