फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   manjuwala become rewari distric pramukh

राव इंद्रजीत समर्थित मंजूबाला बनीं रेवाड़ी जिला प्रमुख.

Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
manjuwala become rewari distric pramukh
जिला प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लघु सचिवालय में बुधवार को हुए चुनाव में मंजूबाला जिला प्रमुख और जगफूल उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। जबकि पीडब्लूडी मंत्री राव नरबीर समर्थित दूसरे धड़े को हार का मुंह देखना पड़ा। वोटिंग के लिए सभी 18 जिला पार्षद मौजूद थे और दोनों ही पदों की वोटिंग के दौरान 9-9 वोटों से ड्रा हो गया। बाद में लॉटरी निकालकर दोनों पदों के लिए फैसला हुआ। दोनों ही विजेताओं ने जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी और राव इंद्रजीत को दिया है।
विज्ञापन


परिणाम आने के बाद खुलकर सामने आई फूट
भारतीय जनता पार्टी के दोनों ही धड़े अभी तक एक दूसरे पर सीधे आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बच रहे थे। लेकिन बुधवार को परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी में पड़ी फूट साफतौर पर नजर आई। राव इंद्रजीत खेमे से सहकारिता मंत्री और कोसली विधायक बिक्रम सिंह यादव ने जहां बिना सिंबल पर छोटे चुनावों में गुटबाजी को आम बात करार दिया। वहीं राव नरबीर खेमे की ओर से रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने खुलकर अपनी हार स्वीकार की।
विज्ञापन


जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान सभी 18 जिला परिषद सदस्य मौजूद थे। सभी ने मतदान में हिस्सा लिया। दोनों ही पदों के लिए हुई वोटिंग में 9-9 वोटों से टाई हुआ। बाद में लॉटरी के आधार पर मंजूबाला जिला प्रमुख और जगफूल उप जिला प्रमुख बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रियंका सोनी, एडीसी व रिटर्निंग ऑफिसर, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed