फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manisha became the head of the women's executive committee.

Rewari News: मनीषा महिला कार्यकारिणी की प्रधान बनीं

Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Manisha became the head of the women's executive committee.
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की बैठक किसान भवन में हुई। खोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में किसानों के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। मनीषा यादव जिला महिला कार्यकारिणी की प्रधान बनीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के बाजरा भावांतर योजना के बकाया भुगतान का मुद्दा उठा। फसल क्षतिपूर्ति की मांग भी प्रमुखता से की गई। किसान नेताओं ने कहा कि वे इस बार योजना का लाभ नहीं लेंगे। दक्षिण हरियाणा में बाजरा खुले बाजार में बेचा जाएगा। यूनियन ने सरकार को किसानों के हितों की अनदेखी न करने की चेतावनी दी। हाल की भारी बारिश से करीब 400 गांवों में फसलों को नुकसान हुआ। नेताओं ने फसल नुकसान दर्ज कराने के पोर्टल और बीमा पर सवाल उठाए। प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। मनीषा यादव जिला कार्यकारिणी महिला प्रधान, मोनिका यादव युवा महिला प्रधान बनीं। अनूप यादव उपाध्यक्ष, तोताराम अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त हुए। सतवीर संगठन सचिव, रामजस जिला महासचिव और कमल सिंह जिला उपाध्यक्ष बने। नरेंद्र कुमार और नरेश को सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed