{"_id":"63c8e4b21ae10b6a94131246","slug":"man-died-in-accident-at-rewari-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, सांड को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, सांड को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
Thu, 19 Jan 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:43 PM IST
सार
गांव भाड़ावास निवासी 27 वर्षीय तनुज रेवाड़ी में वाटर सप्लाई में डीसी रेट पर लगा हुआ है। उसके पास बुधवार शाम करीब 4 बजे कार्यालय में आने के लिए फोन आया। वह रात 9 बजे कार्यालय से काम खत्म कर वापस अपने गांव भाड़ावास लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
रेवाड़ी में हादसे में युवक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के गांव भाड़ावास में बुधवार रात एक अज्ञात कार चालक ने सांड को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अगले माह फरवरी में मृतक की शादी होनी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांव भाड़ावास निवासी 27 वर्षीय तनुज रेवाड़ी में वाटर सप्लाई में डीसी रेट पर लगा हुआ है। उसके पास बुधवार शाम करीब 4 बजे कार्यालय में आने के लिए फोन आया। वह रात 9 बजे कार्यालय से काम खत्म कर वापस अपने गांव भाड़ावास लौट रहा था। वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो सुलखा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने तनुज की बाइक को सीधे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भीड़ एकत्रित होने का फायदा उठाकर कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों ने वाहन का इंतजाम कर तनुज को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भिजवाया जहां चिकित्सकों ने तनुज को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पताल पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया कि तनुज की 22 फरवरी को शादी तय थी।
विज्ञापन