फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Malmas will end on the 15th; auspicious dates for weddings will begin on June 19.

Rewari News: 15 को समाप्त होगा मलमास, 19 जून से शुरू होंगे शादी के मुहूर्त

Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Malmas will end on the 15th; auspicious dates for weddings will begin on June 19.
बावल चौक स्थित कपड़ा बाजार में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। मलमास (अधिक मास) 15 जून को समाप्त होगा और 19 जून से शादी के मुहूर्त शुरू होंगे। इसको लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। डेढ़ माह से विवाह मुहूर्त नहीं होने के कारण कपड़ा, आभूषण, कॉस्मेटिक, गिफ्ट आइटम के कारोबार पर असर पड़ा था।
विज्ञापन

17 मई से शुरू हुए मलमास के दौरान 36 दिनों तक मांगलिक कार्य ठप रहे। 15 जून को मलमास समाप्त होने के साथ ही लोग शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। शहर के मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल और होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि जून में विवाह के पांच शुभ मुहूर्त होने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इसके अलावा जुलाई और अगस्त में भी कई शुभ मुहूर्त हैं, जिससे कारोबार में अच्छी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल चौक के कपड़ा व्यापारी मोहित गुप्ता ने बताया कि विवाह सीजन शुरू होने के साथ खरीदारी बढ़ने लगी है। आने वाले दो माह व्यापार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेंगे और बाजार में अच्छी रौनक की उम्मीद है।

कारोबारी जतिन ने बताया कि जून, जुलाई और अगस्त में होने वाले विवाह समारोहों को लेकर विशेष परिधानों के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विवाह सीजन का लाभ केवल कपड़ा कारोबार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परिवहन, मिठाई, होटल, फोटोग्राफी, फ्लोरिस्ट, इवेंट मैनेजमेंट, टेंट और कैटरिंग जैसे व्यवसायों में भी गतिविधियां बढ़ेंगी।
व्यापारियों के अनुसार शादी के सीजन की शुरुआत से बाजार में एक बार फिर रौनक लौटेगी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
------
विवाह के मुहूर्त :
जून: 19, 22, 27, 28, 29
जुलाई: 7, 08
नवंबर: 24, 25, 29
दिसंबर: 02, 03, 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed