{"_id":"657f3d47ba89c31c95096708","slug":"majra-aiims-will-have-direct-connection-with-rewari-jaisalmer-national-highway-no-11-rewari-news-c-198-1-rew1001-7599-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: माजरा एम्स का रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे नंबर 11 से होगा सीधा जुड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: माजरा एम्स का रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे नंबर 11 से होगा सीधा जुड़ाव
Sun, 17 Dec 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि माजरा में बनने वाले देश के 22वें एम्स का रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे नं. 11 से सीधा जुड़ाव होगा। इसके लिए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग मंजूर करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी व्यक्त किया है।
उन्होंने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि एम्स को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए पहले ही अंडरपास बना हुआ है, लेकिन एम्स जैसे बड़े संस्थान तक वाहनों के दबाव को देखते हुए रेवाड़ी-रिंगस रेलवे लाइन और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइनों पर ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। एम्स तक यातायात की सुगमता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष मांग रखी थी कि रेलवे लाइनों पर आधुनिक तरीके से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए लगातार केंद्र सरकार से समन्वय बनाए हुए है। मुख्यमंत्री एम्स का जल्द शिलान्यास कराने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं और जिलावासियों को जल्द ही एम्स शिलान्यास का तोहफा मिलेगा। आरओबी के निर्माण से हरियाणा सहित राजस्थान व अन्य राज्यों के लोगों को नेशनल हाइवे से एम्स तक पहुंचने में सुगमता होगी।