{"_id":"67251eebec356a373705f960","slug":"maintenance-manager-cheated-of-rs-16-lakh-case-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-211161-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेंटेनेंस मैनेजर से 16 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेंटेनेंस मैनेजर से 16 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज
Sat, 02 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। औद्योगिक कस्बा क्षेत्र की एक कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर से करीब 16 लाख रुपये की ठगी हो गई। शातिरों ने पहले उन्हें पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया। फिर गूगल रिव्यू के जरिये मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनीपत जिले के ओमैक्स सिटी निवासी निशांत उपाध्याय फिलहाल धारूहेड़ा की एक कंपनी में मेंटेनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यहां एवलॉन रंगोली सोसाइटी में रहते हैं। निशांत उपाध्याय के मुताबिक दो बैंक खातों के अलावा उनके पास अलग-अलग बैंकों के पांच क्रेडिट कार्ड हैं। एक दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जो ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बारे में था।
आरोपियों ने गुगल रिव्यू करने का ऑफर दिया। इसके लिए टेलीग्राम का लिंक भेजा। पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर देखकर उसके झांसे में फंस गए और फिर रिव्यू करना शुरू कर दिया। शुरूआत में उनके पास कुछ पैसे देने का झांसा दिया, जिसके लिए एक ऑनलाइन लिंक पर अकाउंट बनवाकर 20 से 50 प्रतिशत मुनाफा का झांसा दिया।
विज्ञापन
निशांत ने अपने बैंक खाते और क्रेटिड से उनके बताए गए यूपीआई आईडी और बैंक खाते में पैसे भेजने शुरू कर दिए। लालच में निशांत ने 24 घंटे में करीब 15 बार में शातिर के खाते में 15,98,251 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम ट्रांसफर करने के बाद भी निशांत के पास कोई पैसा वापस मुनाफे के तौर पर नहीं आया।
इसके बाद निशांत को शक हुआ तो उसने बदमाशों के नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। फिर पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।