फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main accused of deadly attack on police team arrested

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Main accused of deadly attack on police team arrested
धारूहेड़ा। फरुखनगर क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को रोहतक पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव जोनियावास निवासी कौशल के रूप हुई है। आरोपी के दूसरे साथी गांव हेड़ाहेड़ी निवासी अनिल को पुलिस ने वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, छह कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

गत शनिवार को फरुखनगर क्राइम ब्रांच को अपहरण व हत्या के आरोपी गुरुग्राम के गांव जोनियावास निवासी कौशल व हेड़ाहेड़ी निवासी अनिल के एक स्कार्पियो गाड़ी में गांव हेड़ाहेड़ी में होने की सूचना मिली थी। आरोपियों ने दो नवंबर को फरुखनगर निवासी ठेकेदार कृष्ण का अपहरण कर हत्या कर दी थी और गुरुग्राम के सेक्टर-दस थाना में केस दर्ज हुआ था। पुलिस हेड़ाहेड़ी पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए थे। आरोपी गांव लोकरा, खोड़, जाट-जांटी होते हुए रेवाड़ी के गांव बुड़ाना में पहुंच गए थे, जहां पुलिस ने घेर लिया था। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कौशल हाथ व पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने कौशल व अनिल को मौके पर ही दबोच लिया था। आरोपियों के खिलाफ फरुखनगर क्राइम ब्रांच के एसआई मुकेश कुमार की शिकायत पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। गोली लगने से घायल हुए आरोपी कौशल को चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया था। पीजीआई से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और धारूहेड़ा थाना पुलिस ने छुट्टी मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed