फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main accused of deadly attack in hotel arrested

Rewari News: होटल में जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Main accused of deadly attack in hotel arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने एनएच-48 पर गांव साल्हावास के निकट एक होटल में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पातुहेड़ा निवासी सतीश उर्फ जेसीबी के रूप में हुई है।

जिला फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह एनएच-48 पर गांव साल्हावास के निकट स्थित एक होटल में मैनेजर है। 24 जनवरी की रात एक गाड़ी में तीन युवक होटल में खाना खाने के लिए आए थे। तीनों शराब के नशे में थे और खाना खाते समय तेज आवाज में गंदी भाषा का उपयोग कर रहे थे। जब उनको आराम से बैठकर खाना खाने के लिए कहा गया तो तीनों युवक होटल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने लगे और तैश में आकर होटल के बाहर चले गए। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक गाड़ी से पिस्टल निकालकर होटल में आया और जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद तीनों युवक गाड़ी लेकर भाग गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी सतीश उर्फ जेसीबी के खिलाफ पहले भी थाना बावल, कसौला, धारूहेड़ा व भिवाड़ी में दुष्कर्म, चोरी, अवैध वसूली, मारपीट व आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed