फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Main accused arrested in liquor smuggling case

Rewari News: शराब तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 17 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in liquor smuggling case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर के बहादुरगढ़ के न्यू बसंत विहार निवासी विरेंद्र उर्फ विक्की उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। इस मामले में दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




पुलिस ने बताया कि 7 जून की रात को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार में शराब भरकर उसे बेचने के लिए राजस्थान से धारूहेड़ा होते हुए बिहार जाएंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के अधिकारी को मौके पर बुला लिया और जयपुर-दिल्ली हाईवे पर साहबी पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप निवासी रणजीत काॅलोनी बहादुरगढ़ जिला झज्जर बताया। उसके साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहित निवासी गली नंबर 7 लाइन पार विकास नगर कालोनी बहादुरगढ जिला झज्जर बराया। पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी की डिग्गी से 1968 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पकड़ी गई शराब का मालिक जिला झज्जर के बहादुरगढ़ के न्यू बसंत विहार निवासी विरेंद्र उर्फ विक्की उर्फ डाक्टर है। उसके कहने पर ही शराब को बेचने के लिए बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed