फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahima named best athlete at Government Girls' College

Rewari News: महिमा बनीं राजकीय कन्या महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sat, 17 Oct 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mahima named best athlete at Government Girls' College
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा महिमा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे। उन्होंने छात्राओं को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने और आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने खेल सुविधाओं के विकास के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने की। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के योग विभाग ने योग पर आधारित विशेष प्रस्तुति दी। ढालियावास के सरपंच प्रतिनिधि बलराज यादव भी उपस्थित रहे।

जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं
खेल प्रभारी डॉ. योगेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। आयोजन में डॉ. आकाश, कोच आजाद सिंह, कॉलेज काउंसिल, स्पोर्ट्स बोर्ड और स्टाफ सदस्यों ने सहयोग दिया। मंच संचालन डॉ. यशपाल, डॉ. सुचेता और पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed