Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahesh will complete the journey of 30 countries by cycling in 150 days

Rewari News: साइकिल चलाकर 30 देशों का सफर 150 दिनों में पूरा करेंगे महेश

Mon, 03 Jun 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mahesh will complete the journey of 30 countries by cycling in 150 days
रेवाड़ी। महेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कालाका रोड स्थित सरस्वती विहार काॅलोनी निवासी महेश कुमार (27) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महेश कुमार ने कई हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाकर रिकॉर्ड बनाए हैं। 2021 के मार्च-अप्रैल में छह हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाकर रिकॉर्ड कायम किया था। वह स्नातक पास हैं।
क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया-एजुकेट इंडिया का संदेश लेकर 3 मार्च को इंडिया गेट से साइकिल यात्रा आरंभ कर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए 5 अप्रैल को इंडिया गेट पहुंचकर समाप्त की थी। महेश कुमार का कहना है इस दौरान उन्होंने 12 राज्यों के 85 शहरों में साइकिल यात्रा कर 34 दिनों के अंदर लौटे थे। उस समय महेश केवल 24 वर्ष के थे। उन्होंने साल 2021 में 6 दिसंबर से 14 जनवरी (2022) तक कश्मीर से कन्याकुमारी का 4000 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया था। यह सफर तय करने में उन्हें 40 दिन लगे थे।
विज्ञापन


2020 में शुरू की थी साइकिल चलानी

2020 में उन्होंने साइकिल चलानी शुरू की थी। तब पंचकूला के एक स्टेडियम में 105.2 किलोमीटर साइकिल 24 घंटे में चलाई थी। इससे पहले उन्होंने 12 घंटे के अंदर 77.47 किलोमीटर साइकिल स्टेडियम के अंदर चलाई थी। उसके बाद महेश में कुछ बड़ा करने का सोचा फिर उन्होंने साइकिल उठाई और देश के लिए राज्यों से होते हुए अपना सफर पूरा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी से इंग्लैंड का करना चाहते हैं साइकिल से सफर

भविष्य में महेश कुमार की योजना कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3600 किमी का सफर 7 दिनों में पूरा करने का है। उसके बाद रेवाड़ी से इंग्लैंड का सफर भी साइकिल से पूरा करेंगे। इस दौरान वह 30 देशों का सफर 150 दिनों में पूरा करेंगे। महेश ने आगे बताया कि दिल्ली से मुंबई तक 1450 किलोमीटर की दौड़ भी लगाना चाहते हैं।

12 हजार किलोमीटर तक की लगा चुके हैं दौड़

महेश ने इसी वर्ष इंडिया गेट दिल्ली से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 1500 किलोमीटर अंगदान जागरूकता के लिए दौड़ लगाई थी। यह दौड़ 19 मार्च को शुरू की गई थी जो 24 अप्रैल तक मुंबई में समापन हुई थी। इसमें महेश ने 1500 किलोमीटर दूरी तय करने में 37 दिन का समय लिया था। इसका मुख्य उद्देश्य के अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस क्रम में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से भी मुलाकात हुई थी। महेश कुमार 12 हजार किलोमीटर तक देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में दौड़ लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक कर चुके हैं।


साइकिल चलाने से शरीर रहता है स्वस्थ : महेश

महेश ने बताया कि तकनीक के विकास के साथ ही गाड़ियों का उपयोग बढ़ने लगा है। इससे लोगों की दिनचर्या पर गहरा असर पड़ा। लोगों ने समय की बचत और सुविधा के लिए साइकिल चलाना कम कर दिया। बाइक, कार आदि को परिवहन का साधन बना लिया। साइकिल के उपयोग और जरूरत के बारे में बच्चों और अन्य लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत हुई है। साइकिल चलाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

रेवाड़ी। महेश कुमार

रेवाड़ी। महेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed