फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahakumbh is the center of Hindu spiritual culture: Muneshwar Das

महाकुंभ हिंदू आध्यात्मिक संस्कृति का केंद्र : मुनेश्वर दास

Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh is the center of Hindu spiritual culture: Muneshwar Das
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। महाकुंभ हमारी प्राचीन परंपरा व हिंदू आध्यात्मिक संस्कृति का केंद्र है। प्रयागराज मेले में साधु-संतों ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किया है। ये बातें प्रयागराज में संगम स्नान कर लौटे गांव बलवाड़ी स्थित बाबा पुरुषोत्तम दास सीताराम मंदिर धाम के महंत मुनेश्वर दास ने कहीं।

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद साधु संतों से भेंट कर लौटे महंत मुनेश्वर दास का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर परिसर में महाराज ने कहा कि कुंभ मेला साधु, संतों, गुरुओं और भक्तों के मिलन का केंद्र है। महाकुंभ में अखाड़े के महंतों, मठाधीशों ने साधु संतों व भक्तों के ठहराव, भोजन व विश्राम के प्रबंध किए हैं। कहा कि कुंभ स्नान पर सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान दें। सम्मान समारोह में डॉ. आनंद राज शर्मा ने महाराज के धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सरपंच राहुल कुमार तिवारी बलवाड़ी, सत्यरूप यादव, अशोक कुमार सरपंच मामडीया आसमपुर, भूपेंद्र सिंह सरपंच मायन, कप्तान नंदराम नान्धा,रामकरण सरपंच बवाना गुर्जर, सुरेंद्र सरपंच गोठड़ा रामकुमार कबाड्डी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed