फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Made volunteers aware about organ donation

Rewari News: स्वयंसेवकों को अंगदान के लिए जागरूक किया

Mon, 18 Mar 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Made volunteers aware about organ donation
रेवाड़ी। ​​शिविर के दौरान महिलाओं के विरूद्ध हिंसा विषय पर जागरूकता रैली निकालते स्वयंसेवक। स्र
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आरंभ स्वयंसेवकों ने योग से किया। पूजा ने सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इसी सत्र में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सेक्टर-4 के एकता पार्क रेवाड़ी में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों को एचआईवी एड्स नियंत्रण की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा विषय पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार, सुरेश खोला, सुरेंद्र यादव, दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे। एडवोकेट ललित यादव ने लीगल लिट्रेसी विषय पर कानून की जानकारी दी। महेश कुमार ने स्वयंसेवकों को अंगदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बावल के कंप्यूटर विभाग के डॉ. रूपचंद जाटव ने डिजिटल अवेयरनेस विषय पर व्याख्यान दिया। आरआर फाउंडेशन के कलाकार राहुल राणा ने स्वयंसेवकों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंतिम चरण में रोड सेफ्टी विषय पर स्वयंसेवकों ने प्रश्नोत्तरी परीक्षा दी। शाम को रेजांगला पार्क का भ्रमण किया। डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed