फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Made students aware about voting

Rewari News: विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया

Thu, 29 Aug 2024 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Made students aware about voting
फोटो : 05रेवाड़ी। बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में कार्यक्रम के दौरान बैठे मुख्यातिथि व अन्य। स्र
रेवाड़ी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के युवा छात्र व छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनाने के लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सीईओ जिला परिषद विकास यादव की अध्यक्षता में संस्थान के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता- वाचन आदि के माध्यम से युवाओं को आगामी विधानसभा आम चुनाव में देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद विकास यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर एक वोट का महत्व होता है। मतदान जनता की शक्ति होती है। इसके बदौलत वे लोग अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है। जिला प्रशासन की पूरी कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि एक भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना के प्राचार्य सुखबीर यादव, प्राध्यापिका ज्योत्सना यादव सहित अन्य अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास की छात्राओं किन, स्वीटी, संजना, एकता, कोमल, निशिका, वंदना, चंचल, रिया ने सतीश मस्तान के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते हुए मतदाताओं को बढ़चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed