फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Made people aware against drug abuse

Rewari News: नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Made people aware against drug abuse
शिवरात्रि कार्यक्रम को मनाते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के सातवें दिन लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सेंटर की संचालक बीके बृजेश ने बताया कि सात दिनों तक चले इस अभियान के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रैली, संगोष्ठी, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम दिन जागरूकता रथ गांव नंगली गोधा, भांडोर, बधराणा, प्रागपुरा, गुरावड़ा मानपुर तथा रोहड़ाई पुलिस थाना पहुंचा, जहां ग्रामीणों व आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। समापन अवसर पर सेंटर परिसर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीके शिल्पा, बीके मोना, बीके रचना, बीके रेनू, बीके शालू, बीके सतबीर, बीके अशोक, बीके महेंद्र सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed