{"_id":"688e626b88ac0c96da0eb125","slug":"made-aware-to-stay-away-from-addiction-rewari-news-c-198-1-rew1001-223550-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करते नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव नांगल तेजू, नांगल उगरा, किशनपुर व रघुनाथपुर में घर-घर जाकर नशे से दूर रहने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के विरुद्ध सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है।
समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करे। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
उन्होंने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करें। गांव में किसी भी परिवार में कोई भी व्यक्ति नशे का सेवन करता है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी।