फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Made aware by giving information about law

Rewari News: कानून की जानकारी के देकर किया जागरूक

Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Made aware by giving information about law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय मांडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा में लीगल लिटरेसी के तहत कानून की जानकारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी अशोक नामवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय न्याय संहिता की तीनों कानूनों पर विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के लिए जिला न्यायालय से अभिलाषा यादव सहायक जिला न्यायवादी, रचना यादव सहायक जिला न्यायवादी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नीतू यादव कानूनी सलाहकार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पूजा यादव कानूनी सलाहकार द्वारा बच्चों को आईपीसी, सीआरपीसी एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 2023 के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अभिलाषा यादव द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी गई। रचना यादव द्वारा बच्चों को पोक्सो अधिनियम के बारे में भी बताया गया। बच्चों को उनके साथ होने वाले अपराध और अपराधों की सजा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed