{"_id":"66d22650a36fa6480a0738c4","slug":"made-aware-about-voting-in-iti-rewari-news-c-198-1-rew1001-208742-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में मतदान के प्रति किया जागरूक
Sat, 31 Aug 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। आईटीआई रेवाड़ी में नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित करते विद्यार्थी। स्रोत: डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम परिसर में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सीईओ डीआरडीए विकास यादव जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। संस्थान के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता-वाचन सहित रचनात्मक कलाकृतियों की प्रस्तुति व पेंटिंग आदि के माध्यम से आगामी विधानसभा आम चुनाव में देश का एक जिम्मेवार नागरिक बनकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। सीईओ विकास यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर एक वोट का महत्व होता है। जिला में विधानसभा आम चुनाव के तहत मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास की छात्राओं किशन, स्वीटी, संजना, एकता, कोमल, निशिका, वंदना, चंचल, रिया ने विख्यात रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया और मतदाताओं को बढ़चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया।