{"_id":"67a353e79cfbd19af10a8569","slug":"made-aware-about-cleanliness-gave-message-of-de-addiction-rewari-news-c-198-1-rew1001-214872-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, नशा मुक्ति का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, नशा मुक्ति का संदेश दिया
Thu, 06 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06गुरावड़ा स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाते हुए। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र और एनएसएस गीत के साथ की गई। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने गुरावड़ा स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद एनएच-71 फ्लाईओवर के नीचे भी सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वयंसेविकाओं ने कॉटन मिल पहुंचकर मजदूरों और कर्मचारियों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। शाम के सत्र में भाषण प्रतियोगिता एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने समाजिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। शिविर के पांचवें दिन की गतिविधियों ने स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा दिया। इससे स्वयंसेविकाओं में सेवा और समर्पण की भावना मजबूत हुई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनती परमार ने स्वंयसेविकाओं का उतसाह बढ़ाया। इस अवसर पर मनीषा, कृष्ण, नरेश व अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।