रोटरी क्लब ओफ रेवाड़ी मेन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान, सड़क सुरक्षा और जल संचय विषयों पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने चित्र बनाए। प्रतियोगिता के चयनकर्ता सतीश रजोतिया, सुषमा गुप्ता और रुचि चौहान ने संयुक्त रूप से सभी विषयों पर चार- चार चित्र चयनित किए। और उन्हें क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा विषय में पहला स्थान चेतना, दूसरा स्थान किरण,तीसरा तमन्ना और गुंजन को चोथा पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में जल संरक्षण विषय पर खुशी को पहला, विवेक को दूसरा, संजना को तीसरा और मुस्कान को चौथा पुरस्कार दिया गया। रक्तदान विषय पर प्रीति प्रथम, निक्की द्वितीय व निशा ने तीसरा और मनजीत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सड़क सुरक्षा संगठन रेवाड़ी के चेयरमैन रमेश वशिष्ठ ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया। रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन अरुण गुप्ता ने बच्चों को क्लब के द्वारा की गयी सामाजिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। क्लब की ओर से स्कूल को 12 पंखे और कुछ सिलेबस की किताबें भी स्कूल को दी गई। इस दौरान सचिव जे पी चौहान, नवीन अदलखा, ब्रिजेश अग्रवाल , स्कूल के प्राचार्य डी पी यादव, ममता खेड़ा, ममता यादव, प्रह्लाद सिंह, अनिल आर्य मौजूद रहे।