फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lots of fours and sixes hit in inter-house cricket match

Rewari News: अंतर सदनीय क्रिकेट मुकाबले में खूब लगे चौके-छक्के

Tue, 03 Dec 2024 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lots of fours and sixes hit in inter-house cricket match
राज इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए शहर के नेक्स्ट ऐरा क्रिकेट ग्राउंड में 27 नवंबर से 30 नवंबर तक चार दिवसीय अंतर सदनीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया। इस टूर्नामेंट में टीम हार्दिक पाण्ड्या, विराट कोहली, धोनी और रोहित शर्मा ने आठ यादगार पारी खेली।
विज्ञापन

30 नवंबर को हुए फाइनल मैच में टीम विराट कोहली और टीम रोहित शर्मा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें टीम विराट कोहली ने टीम रोहित शर्मा को 20 ओवर में 115 रन का लक्ष्य दिया। इसे टीम ने 11 ओवर में ही बनाकर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच में बेस्ट बॉलर भव्य, बेस्ट बैट्समैन तन्मय और बेस्ट फील्डर आरव को सम्मानित किया गया। कोच दीपक ने बताया कि सभी मैच 16 ओवर के रखे गए थे, जिनमें सभी प्लयेर्स ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल मैच 20 ओवर का खेला गया, जिसमें मैदान मे चौके-छक्कों की गूंज और दर्शकों की तालियों ने क्रिकेट के हर मैच में एक नई कहानी बुन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी ने सभी प्रतिभागियों को इस जीत की बधाई दी। प्राचार्य कुलदीप जांगिड़ ने कहा कि खेलों द्वारा न केवल हमारी दिनचर्या नियमित रहती है, बल्कि हार-जीत के दायरों से सीख लेकर हम अपने जीवन के दायित्वों का निर्वहन सक्रियतापूर्वक कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed