फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lord Ganpati sits in temples and homes, festival begins

मंदिरों और घरों में विराजे भगवान गणपति, महोत्सव का हुआ आगाज

Thu, 01 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Ganpati sits in temples and homes, festival begins
भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को घर में स्थापित करने के लिए लेकर जाते श्रद्धालु। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर में बुधवार को गणपति महोत्सव का शुभारंभ हो गया। शहर में पांच से ज्यादा सार्वजनिक जगहों पर गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं लोगों ने अपने-अपने घरों में भी गणपति बप्पा को विराजमान किया। इस दौरान लोगों ने विधि विधान से भगवान गजानन की पूजा अर्चना कर मनोकामना की।
विज्ञापन

इस दौरान शहर की पंजाबी मार्केट स्थित गणेश मंदिर में आज विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें लड्डू का भोग लगाया गया। हालांकि कुछ साल पहले के मुकाबले इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम में कमी आई है। शहर के गणेश मंदिर, गोल चक्कर, पुरानी तहसील, नई बस्ती, बारा हजारी, नानक रेस्टोरेंट सहित कुछ अन्य जगह पर गणपति बप्पा को विराजित किया गया है।
विज्ञापन

इस बार मिट्टी के गणेश जी की डिमांड अधिक है। शहर में कई जगह पिछले 15 दिनों से ही कलाकार भगवान गणेश की छोटी और बड़ी मूर्ति बनाने में लगे हुए हैं। बुधवार को भी शहर के अग्रसेन चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुडा बाईपास पर सड़क किनारे कलाकार श्रीगणेश की मूर्ति बेचते हुए नजर आए। 9 सितंबर को गणेश की मूर्तियों का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed