फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Lord Ganapati the lord of all directions'

‘भगवान गणपति सभी दिशाओं के स्वामी’

Mon, 05 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
'Lord Ganapati the lord of all directions'
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में संस्था हमारा परिवार ने रविवार को ध्यान-साधना एवं भक्ति कार्यक्रम गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव, भारत विकास परिषद के सचिव दिनेश सैनी, कार्यकारी अधिकारी पलवल मनोज यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. यादव ने कहा कि गणपति सभी दिशाओं के स्वामी हैं। यही कारण है कि किसी भी देवी देवता के पूजन से पूर्व भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। भगवान गणेश की स्तुति और पूजन से मनुष्य में सद्बुद्धि आती है।
विज्ञापन

पवित्रा प्रतिष्ठान के प्रधान प्रो. अनिरुद्ध यादव, एसएस जैन सभा के प्रधान अरुण गुप्ता, संस्था के सह संयोजक प्रवीण ठाकुर, प्रमुख शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं, महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान एडवोकेट दिव्या राजपाल, उप प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सुचित्रा चांदना, सरोज भारद्वाज और शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि भगवान गणपति का हर अंग हमें कर्म करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी रीटा गेरा, सामाजिक कार्यों के लिए पवन कुमार, नृत्य में प्रथम आने के लिए नन्हे बालक दिव्यांश को सम्मानित किया गया। अतिथियों को संस्था ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। कार्यक्रम में मा. देवेंद्र, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र गेरा, सोनिया कपूर, जगदीश मखीजा, संस्कृति भाटिया, उपप्रधान प्रवीण गुप्ता, विनोद गोयल, राहुल, श्रुति गुप्ता, सुरेश यादव, कुमारी अभिलाषा, अमरपाल शास्त्री, कंवर सिंह यादव, एडवोकेट सतेन्द्र कुमार, कमल शर्मा, आनंद तिवारी व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed