फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Long waiting period for Haridwar-Dehradun trains during summer vacations

Rewari News: गर्मी की छुट्टियों में हरिद्वार-देहरादून जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Long waiting period for Haridwar-Dehradun trains during summer vacations
नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। गर्मी की छुट्टियों का मौसम शुरू होने से पहले ही लोगों ने पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्राओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। खासकर उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून स्थलों के लिए ट्रेनों में टिकटों की मांग बढ़ गई है। रेवाड़ी होकर गुजरने वाली ट्रेनों में जून के अंत तक सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। यात्रियों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पहाड़ी और धार्मिक स्थलों की यात्रा लोगों की पहली पसंद रहती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि जून के पहले सप्ताह से ही अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




सप्ताह में सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में टिकट वेटिंग में चल रहे हैं।



प्रतिदिन संचालित गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-योगा एक्सप्रेस में भी जून अंत तक कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है। केवल शुक्रवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 19565 ओखा-देहरादून एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जून तक इस ट्रेन में किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं बची है। यह ट्रेन देहरादून तक सीधी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख विकल्प मानी जाती है।



सरकारी और निजी स्कूलों में जून में गर्मी की छुट्टियां होने के कारण परिवार बच्चों के साथ घूमने की योजनाएं बना रहे हैं। इसी कारण पूर्वोत्तर राज्यों सहित जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 50 से 80 तक पहुंच चुकी है।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। यात्रियों का कहना है कि हर दिन वेटिंग बढ़ती जा रही है और यदि अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलाई गईं तो छुट्टियों के दौरान यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाएगा।




समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग



दैनिक रेल यात्री संघ का कहना है कि जून में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां शुरू होते ही यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए रेलवे को तुरंत समर स्पेशल ट्रेनें चलानी चाहिए, नहीं तो यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। हर दिन वेटिंग बढ़ती जा रही है और अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलाई गईं तो लोगों को यात्रा करने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed