फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Long queues of people have formed at gas stations since morning, hoping for domestic cylinders. Coal prices have also risen.

Rewari News: घरेलू सिलिंडर की आस में सुबह से एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें.. कोयले के भी बढ़े दाम

Thu, 12 Mar 2026 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Long queues of people have formed at gas stations since morning, hoping for domestic cylinders. Coal prices have also risen.
11jjrp21- कोसली रोड ​स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे लगी लोगों की लाइन। संवाद
झज्जर। गैस सिलिंडर की कमी के भय से जिले में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा शहर में कोयले के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। चौपटा बाजार में स्थित 90 साल पुरानी समोसे की दुकान सिलिंडर नहीं मिलने की वजह से दो दिन से बंद है। दुकान मालिक प्रदीप ने बताया कि तीन से व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहा। घरेलू सिलिंडर भी नहीं दिया जा रहा। इससे दुकान दो दिन से बंद है।
विज्ञापन



वहीं कोयले के दाम भी 10 रुपये बढ़ गए हैं। पहले खुला मोटा कोयला 35 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, जो अब 45 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। फिलहाल लकड़ी के रेट पर प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके अलावा डिस्पोजल सामान के रेट भी 30 से 40 रुपये बढ़ गए हैं। राव तुलाराम चौक पर रेस्टोरेंट चलाने वाले सुमित ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर अब नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

वहीं घरेलू सिलिंडर के लिए मारामारी जारी है। सुबह आठ बजे से लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइनों में लगना शुरू हो गए हैं हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कमी जरूर है लेकिन लोग पैनिक ज्यादा हो रहे हैं। इस कारण स्टॉक के चक्कर में सुबह से लाइनों में लग जाते हैं। वहीं आनलाइन बुकिंग सिस्टम अब एक माह बाद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी खुलने से पहले लाइनों में लगे लोग
बुधवार को भी गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर के लिए पर्ची कटवाने को लेकर मारामारी रही। बेरी गेट स्थित इंडेन की गैस एजेंसी पर सुबह साढे़ 7 बजे से लोग लाइन में लगना शुरू हो गए थे। एजेंसी खुलने तक बाहर 50 लोग लाइन में लगे हुए थे। शाम चार बजे तक भी एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ रही। वहीं कोसली रोड स्थित एचपी की गैस एजेंसी पर सुबह सात बजे से लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सुबह 8 बजे तक लगभग 50 लोग लाइन में लगे हुए थे।

निरीक्षकों ने की गैस एजेंसियों की जांच
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों ने बुधवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदाम पर जाकर जांच की। जांच के दौरान सभी जगहों पर पर्याप्त स्टॉक पाया गया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। यदि कोई स्टॉक या कालाबाजारी करता हुआ मिलेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

11jjrp21- कोसली रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे लगी लोगों की लाइन। संवाद

11jjrp21- कोसली रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे लगी लोगों की लाइन। संवाद

11jjrp21- कोसली रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे लगी लोगों की लाइन। संवाद

11jjrp21- कोसली रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे लगी लोगों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed