फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Long list of contenders for the post of Municipal Council Chairman

Rewari News: नगर परिषद चैयरमैन के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

Sat, 24 Jan 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Long list of contenders for the post of Municipal Council Chairman
रेवाड़ी। नगर परिषद चेयरमैन की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद दावेदार खुलकर सामने आने लगे हैं। आरक्षण का ड्रॉ निकलने के 24 घंटे के भीतर ही कई दावेदारों के नाम सामने आए हैं जबकि कांग्रेस में गिने-चुने नामों की ही चर्चा चल रही है। भाजपा का टिकट लेने के लिए होड़ लगी है।
विज्ञापन

भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पूनियां को रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा तक दावेदारों की सूची लंबी हो सकती है। फिलहाल पूर्व चेयरमैन विनिता पीपल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की कमल निंबल की पत्नी डॉ. हर्षा देवी, निवर्तमान पार्षद एडवोकेट कुसुमलता, पूर्व पार्षद अमृतकलां टिकानियां, वर्षा कांटीवाल और रोहताश वाल्मीकि की पत्नी का नाम सामने आया है। पूर्व पार्षद अमृतकलां टिकानियां पिछले साल मुख्यमंत्री की रेवाड़ी रैली में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी। अमृतकलां टिकानियां कांग्रेस महिला सेल की जिला प्रधान भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से भी दावेदार आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल निवर्तमान पार्षद एवं शहरी जिला प्रधान की पत्नी निहारिका चौधरी, शकुंतला भाड़ोरियां और रेखा दहिया के नामों की चर्चा चल रही हैं। साथ ही जल्द बैठकों का दौर भी शुरू होने वाला है।

-----

भाजपा और कांग्रेस पर सभी की निगाहें
कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बड़े नेताओं की परिक्रमा करने लगे हैं। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की पसंद के चेहरे को टिकट मिलने की संभावना है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 2020 के चुनाव में अपनी पसंद के चेहरे पूनम यादव को नगर परिषद की टिकट दिलवाने में सफल रहे थे। धारूहेड़ा में निर्दलीय चुनाव जीते कंवर सिंह ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में किसे टिकट मिलेगा। लोगों की नजर भाजपा और कांग्रेस पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed