फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lokesh took charge as Rewari Municipal Commissioner

Rewari News: लोकेश ने संभाला रेवाड़ी नगराधीश का पदभार

Wed, 15 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lokesh took charge as Rewari Municipal Commissioner
रेवाड़ी। हरियाणा सिविल सर्विस 2023 बैच के अधिकारी लोकेश ने सोमवार को रेवाड़ी नगराधीश का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद वह डीसी राहुल हुड्डा, एसपी दीपक सहारण व एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित योजनाओं को प्रभावी रूप से निभाते हुए अपने पद की जिम्मेदारी को सजगता से निर्वहन करने की बात कही।
विज्ञापन


लोकेश जिला महेंद्रगढ़ के छापड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा नारनौल से ग्रहण की और इसके बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से बी.टेक करने के उपरांत आयकर विभाग में करीब सात साल तक बतौर निरीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद हरियाणा सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा पास करते हुए एचसीएस एग्जीक्यूटिव के रूप में सेवाएं शुरू कीं। लोकेश की प्रशिक्षण के बाद बतौर नगराधीश हरियाणा सरकार ने पहली पोस्टिंग की है। लोकेश के पदभार ग्रहण करने के दौरान उनके पिता ओमप्रकाश यादव, माता प्रोमिला यादव व बहन गरिमा यादव मौजूद रहीं। नवनियुक्त नगराधीश लोकेश ने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से जनसेवा में निभाई जा रही जिम्मेदारी को वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के डिजिटल प्लेटफार्म पर आने वाली शिकायतों के निवारण करवाने सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों को यथा संभव पूरा करवाने में वे पूरी मॉनिटरिंग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed