फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lockdown: No rule and regulate, vehicle moment simply.

आदेशों में सीमाएं सील, भिवाड़ी- धारुहेड़ा बॉर्डर से होते हुए दिल्ली व राजस्थान से जिला में पहुंच रहे लोग

Wed, 29 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: No rule and regulate, vehicle moment simply.
सोहना रोड पर भिवाड़ी पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर बेरोकटोक निकलते वाहन - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों के जिला में आवागमन से कोरोना संक्रमण के खतरे को भांपते हुए प्रशासन की ओर से बुधवार दोपहर 12 बजे सभी सीमाओं को पूर्ण रूप से सील करने को आदेश दिए गए। अमर उजाला ने बुधवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास और धारूहेड़ा से भिवाड़ी की ओर जाने वाले रोड पर लगाए गए नाकों की पड़ताल की। इस दौरान हाइवे पर सुुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी, लेकिन धारूहेड़ा में सोहना टी प्वाइंट पर लगाए नाका के रास्ते दिल्ली व राजस्थान के भिवाड़ी से आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन

भिवाड़ी की एक कंपनी में कार्य करने वाले दो युवक दोपहर 2.35 मिनट पर सोहना टी प्वाइंट पर निकलकर 3.26 मिनट पर बस स्टैंड के सामने लगाए गए पुलिस नाके से होकर नारनौल की ओर चले गए। लेकिन इस दौरान किसी भी पुलिस नाके पर उनसे पूछताछ नहीं की गई। सवाल यह है कि क्या प्रशासन की सख्ती के बावजूद बाहर से आने वालों पर अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन की सक्रियता के चलते जिलावासी कोरोना संक्रमण से बचे हुए हैं। लेकिन दिल्ली में तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य विभागों में तैनात कर्मियों के बेरोकटोक आवागमन से जिला में कोरोना संक्रमण की दस्तक सुनाई दी। इसके बाद ही प्रशासन की ओर से बुधवार दोपहर 12 बजे बाद से जिले से बाहर जाने और आने पर सभी व्यक्तियों को पाबंद कर दिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिए गए है। इसके बावजूद भी दर्जनों लोग बाहरी नाकों पुलिस कर्मियों को विभिन्न बाहने बताकर जिले में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

137 लोगों को वाहनों सहित भेजा गया वापस
डीसी के आदेशों के बाद बुधवार दोपहर 1.35 मिनट पर अमर उजाला संवाददाता दिल्ली-जयुपर हाइवे पर कापड़ीवास गांव के समीप लगाए गए रेवाड़ी पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की ओर से लगाए गए नाका की पड़ताल की। महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी में बनाए गए एक नाके पर धारूहेड़ा थाना पुलिस का नाका है तो दूसरे नाके पर गुरुग्राम के बिलासपुर चौक थाना पुलिस का नाका है। बुधवार को दोपहर बाद आने वाले क्रमश: 95 व 42 लोगों को वापस भेजा गया। यहां हाइवे के साथ बनाए गए सर्विस रोड को भी पूरी तरह से सील किया गया है।
सोहना टी प्वाइंट पर चल रहा था लुका-छिपी का खेल
धारूहेड़ा से भिवाड़ी जाने वाले सोहना रोड पर सोहना टी प्वाइंट पर लगाए गए नाका पर यूं तो पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। कुछ ट्रकों को वापस भी भेजा गया, लेकिन कामकाजी लोगों को बीच-बीच में आने-जाने की भी छूट दे रहे थे। ऐसे में यहां से दर्जनों लोगों बेहद आसान तरीके से जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। जबकि भिवाड़ी में भी कोरोना पोजिटिव एक मामला सामने आ चुका है।
बाइक सवार कंपनी कर्मियों को किसी ने नहीं रोका
सोहना टी प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान भिवाड़ी की एक कंपनी में हाउसकिपिंग का कार्य करने वाले दो युवक बाइक पर सवार होकर 2.35 मिनट पर सोहना टी प्वाइंट नाका पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की, लेकिन उसके बाद जाने दिया गया। दोनों युवक धारूहेड़ा से रेवाड़ी बस स्टैंड के सामने नाका पर पहुंच गए। इस बीच तीन पुलिस नाका आए, लेकिन किसी ने भी दोनों युवकों से रोक-टोक नहीं की। अमर उजाला टीम ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे भिवाड़ी की कंपनी में कार्य करते है तथा झुंझुनू जिला में जाएंगे।
भिवाड़ी पुलिस नहीं करती पूछताछ
सोहना टी प्वाइंट से करीब आधा किलोमीटर दूर भिवाड़ी पुलिस की ओर से नाकाबंदी की गई है, लेकिन भिवाड़ी पुलिस की ओर से किसी भी वाहन चालक से कोई रोकटोक नहीं की जाती है।

बाहरी नाके सील, हो रही है कड़ी पूछताछ
डीएसपी हंसराज ने कहा कि जिला के बाहरी नाकों को कतई सील कर दिया गया है। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी से भी कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं। फिर भी कहीं कोई गड़बड़ी है तो जांच कर सख्ताई कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस कर्मी बेहतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed