फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Livestock owners warned to remain vigilant regarding Lumpy Skin Disease.

Rewari News: लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को सतर्क रहने की चेतावनी

Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Livestock owners warned to remain vigilant regarding Lumpy Skin Disease.
रेवाड़ी। जिले में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सतर्क है। उप निदेशक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. विनोद यादव ने सभी पशु चिकित्सकों को अपने क्षेत्रों में पशुपालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लम्पी बीमारी से संक्रमित गायों में तेज बुखार, सुस्ती, भूख में कमी, दूध उत्पादन कम होना और शरीर पर गोल और उभरी हुई गांठें लक्षण दिखते हैं। इसके अलावा आंख-नाक से स्राव, लिम्फ नोड्स में सूजन और पैरों में सूजन भी हो सकती है।
विज्ञापन

पॉली क्लीनिक सहारनवास के प्रभारी डॉ. प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि बीमारी का प्रसार मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी, चिचड़ और अन्य रक्त चूसने वाले कीटों से होता है। उन्होंने पशुपालकों से पशुशाला की नियमित सफाई करने और संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. शेखर यादव ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार टीकाकरण, कीट नियंत्रण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर त्वचा की गांठ को लम्पी बीमारी नहीं माना जाना चाहिए, इसलिए पशु चिकित्सकीय जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed