फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Little children introduced their art in cultural programs

नन्हे मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी कला का दिया परिचय

Wed, 13 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Little children introduced their art in cultural programs
अनेजा स्कूल में वैशाखी पर्व पर अपनी प्रस्तुति देते बाल प्रतिभागी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में विभिन्न स्कूलों में हर्ष और उल्लास के साथ वैशाखी पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने श्लोक, हिंदी कविता भाषण, एकल एवं सामूहिक नृत्य, नाटक व विभिन्न प्रकार के अभिनय प्रस्तुत कर अपनी कला का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर कंपनी बाग स्थित अनेजा पब्लिक स्कूल और किडो ज्वेल मांटेंसरी स्कूल में वैशाखी पर्व मनाया गया है। इस दौरान
स्कूल के निदेशक गुरुमुख अनेजा ने बताया कि भारतवर्ष त्योहारों का देश है, जिसमें 13 अप्रैल धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन रबी की फसल पककर कटने के लिए तैयार हो जाती है। विशेषतया हरियाणा और पंजाब राज्य में वैशाखी की विशेष धूम रहती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विद्यालय की अध्यक्ष नीतू अनेजा और निदेशक गुरुमुख अनेजा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
विज्ञापन

उधर, सनसिटी स्थित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में एक विशेष असेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें वैशाखी से संबंधित गतिविधियां करवाई गई। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर शशी सिंगला तथा नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने बच्चों को सराहा। छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत करके इस मौके को यादगार बना दिया। डॉ. अदलखा ने बताया कि स्कूल में हर तरह के पर्व का आयोजन होता है तथा इस तरह के पर्व आपस में भाईचारा बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बच्चों ने गायन और समूह नृत्य से बांधा समा
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने समूह गायन, समूह नृत्य, कविता, नाटक, भाषण जैसी गतिविधियों को प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वैशाखी के सुअवसर पर फैंसी ड्रेस गतिविधि का भी आयोजन किया गया। साथ ही आज के दिन जलियांवाला बाग के बारे में भी बच्चों ने विस्तार से बताया।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य विक्रम यादव, शैक्षणिक डीन ईश ढींगरा व माध्यमिक विभाग अध्यक्ष सुनीता यादव व सभी अध्यापक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य बच्चों की गतिविधियों को देखकर मंत्र मुग्ध रह गए। बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बच्चों को वैसाखी पर्व से अवगत करवाया। वहीं, दिल्ली रोड स्थित माउंटलिट्रा विद्यालय में पर्व को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश विद्यालय के निदेशक डॉ. पवन गोयल के कर कमलों द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय में किंडर गार्डन विंग को फसल के मौसम को दर्शाते हुए सजाया गया था। विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की व नृत्य के माध्यम से पंजाबी संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ पवन गोयल व प्रधानाचार्य अतुल बत्रा ने सभी को पर्व की बधाई दी।

भाषण के माध्यम से पर्व का महत्व समझाया
रेवाड़ी। हरिसिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को वैशाखी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य गरिमा यादव ने बताया कि प्रार्थना सभा में लक्ष्मीबाई सदन के कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की पायल व दिव्यांशी ने हिंदी व अंग्रेजी भाषण के माध्यम से वैशाखी पर्व का महत्व समझाया। एलकेजी के जतिन, चेतन, पर्व, जयेश, तेज, गर्वित, मेदांश, महक, तेजस्विनी, उदय, जानसू, माहिरा, कनक, जतिन, उपांशू आदि ने आई वैशाखी आई नृत्य पेश किया। पलक व अर्पिता ने पंजाबी नृत्य ‘नी मैं...’ की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय सभागार में पहली कक्षा की शैलजा, रूही, वियाना, यजलीन, खनक, नितिशा आदि ने विभिन्न फलों, सब्जियों एवं फूलों के माध्यम से प्राकृतिक उल्लास का संदेश दिया। छोटे बच्चों ने कविता व नृत्य पेश किया। मंच संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा कनिष्का ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed