फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   List of objections to be released today; online corrections allowed until the 18th.

Rewari News: आपत्तियों की सूची आज होगी जारी 18 तक होगा ऑनलाइन संशोधन

Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
List of objections to be released today; online corrections allowed until the 18th.
ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच करते अध्यापक। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मंगलवार को सभी आवेदनपत्रों की जांच के बाद आपत्तियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी 18 जुलाई तक अपने आवेदन और दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन या संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार विद्यार्थियों को सत्यापन या संशोधन के लिए कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन या दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी अथवा आपत्ति पाई जाती है तो इसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ही आवश्यक संशोधन कर आपत्तियों का निस्तारण करना होगा। समय पर संशोधन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन प्रभावित हो सकता है। विभाग की ओर से पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि पहली फाइनल मेरिट सूची 22 जुलाई को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली सूची में चयनित अभ्यर्थी 23 से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी होगी। दूसरी फाइनल मेरिट सूची 29 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले संदेशों पर नजर रखें और निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed