{"_id":"6820efce4fae6c3437011414","slug":"liquor-contractors-head-broken-in-a-minor-altercation-rewari-news-c-198-1-rew1001-219309-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मामूली कहासुनी में शराब के ठेकेदार का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मामूली कहासुनी में शराब के ठेकेदार का सिर फोड़ा
Mon, 12 May 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 12 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सांपली गांव में शनिवार की शाम मामूली कहासुनी में एक युवक ने ईंट से हमला कर शराब के ठेकेदार का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पिथनवास निवासी सोमवीर ने बताया कि उसने संजय के साथ सांपली गांव में शराब का ठेका ले रखा है। शनिवार की शाम वह ठेके पर खुले रुपये देने जा रहे थे। जब वह सांपली गांव की फिरनी पर पहुंचे तो एक युवक ने उनकी कार के सामने बाइक तिरछी करके लगा दी और उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा। कार से नहीं उतरे तो उसने ईंट से कार के अगले शीशे को तोड़ दिया। वह कार से उतरे तो युवक ने ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। सिर में 8 टांके लगाए गए हैं। युवक ने उनके पास से 4300 रुपये छीन लिया। संवाद