फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lime is being painted like a roadways bus

Rewari News: रोडवेज बस सा रंग-रोगन कर लगा रहे चूना

Sun, 05 Mar 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lime is being painted like a roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित डीटीपी कार्यालय से मात्र पांच मीटर की दूरी पर बनीपुर चौक से हरियाणा रोडवेज बस की नकल की निजी बसों का बेरोकटोक संचालन हो रहा है। इससे न केवल रोडवेज को प्रतिमाह 10 लाख रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि यात्रियों को भ्रमित कर बसों में बैठाकर निर्धारित से अधिक किराया वसूला जा रहा है। अनुमान के मुताबिक राजस्थान से दिल्ली आवागमन करने वाली इन बसों की संख्या 60 से अधिक है। इन बसों के परिचालक हाईवे पर आवाज लगाकर यात्रियों को बसों में बैठाते हैं। इस दौरान कई बार यात्रियों व चालक-परिचालकों के बीच झड़प भी हो चुकी है। हालांकि करीब दो साल पूर्व आरटीए कम एडीसी रेवाड़ी की टीम ने करीब 20 बसों को जब्त कर उनसे एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया था।
दिल्ली से जयपुर के बीच हाईवे नंबर 48 पर हरियाणा रोडवेज के रंग की हुबहू नकल कर प्राइवेट बसों का संचालन किया जा रहा है। राजस्थान से दिल्ली जाने वाली बसों संचालकों को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले टैक्स जमा कराना होता है, लेकिन प्राइवेट बस ऑपरेटर भारी भरकम टैक्स से बचने के लिए अपनी बसों का रंग हरियाणा रोडवेज की तरह करा लेते है, जिससे अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके। इसके अलावा दिल्ली से जयपुर के बीच राजस्थान रोडवेज की तुलना में हरियाणा रोडवेज के स्टॉपेज ज्यादा है और हरियाणा रोडवेज की बसों की गति अधिक होने के कारण यात्री इन बसों में बैठना अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा संचालन
बताया जा रहा है कि इन बस संचालकों पर नकल कसने के लिए ही डीटीओ अधिकारी का कार्यालय रेवाड़ी शहर से स्थानांतरित कर हाईवे स्थित बनीपुर चौक शिफ्ट किया गया था, लेकिन प्राइवेट संचालकों का इस खेल अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है। रोडवेज बस के रंग में रंगी हुई तमाम निजी बसें जयपुर गांधीपार्क बस स्टैंड से बिना रोकटोक आ और जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस, आरटीओ व रोडवेज के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से इन बसों का संचालन हो रहा है। जिससे रोडवेज को भी रोजाना हजारों रुपये का घाटा हो रहा है। विभागीय अधिकारी इस पर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बनने पर यात्रियों को चलता है पता
चालक-परिचालक बसों का संचालन हरियाणा रोडवेज बस की तरह ही करते है। सवारियों को भ्रमित करते हुए आवाज लगाकर बैठा लेते थे। इनका संचालन हाईवे पर ही किया जा रहा है। यात्री रोडवेज बस के धोखे में फर्जी रोडवेज बस में बैठ जाते है। टिकट बनने पर उन्हें पता चलता था कि ये असली रोडवेज बस नहीं है। इसके बाद किराये को लेकर यात्रियों व परिचालकों के बीच कई बार झड़प भी हो चुकी है।

अधिकारियों को कई कर चुके शिकायत
रोडवेज के रंग की बसों का संचालन लंबे समय से हो रहा है, जिससे असली रोडवेज की बसों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्राइवेट बस संचालक हरियाणा रोडवेज की बसों के आगे-आगे चलाते हैं, ताकि यात्री इन बसों में बैठ जाए। ऐसे में कई बार रोडवेज के चालक-परिचालकों व प्राइवेट संचालकों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे उन्हें भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

-प्रवीण यादव, प्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ
फिलहाल ऐसी किसी बस का मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है। उनके विभाग की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है, अगर इस तरह की कोई बस हाईवे पर चल रही है तो अभियान चलाकर उसे जब्त किया जाएगा। वैसे समय-समय पर टैक्स चोरी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।



-गजेन्द्र शर्मा, डीटीओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed