फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life of Maharani Lakshmi Bai is inspiring: Manchanda

महारानी लक्ष्मी बाई का जीवन प्रेरणादायक : मनचंदा

Mon, 25 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Life of Maharani Lakshmi Bai is inspiring: Manchanda
फोटो: 15रेवाड़ी। महारानी लक्ष्मी बाई जयंती पर शहर में शोभा यात्रा निकालती राष्ट्र सेविका समित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग की ओर से महारानी लक्ष्मी बाई जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज भारत में धर्म और संस्कृति पर प्रहार हो रहा है। जिस तरह महारानी लक्ष्मी बाई ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया, उसी प्रकार आज की महिलाओं को आगे आना होगा। भारत में वैदिक काल से ही परिवार व समाज में महिलाओं का स्वतंत्र अस्तित्व रहा है। उस काल से ही भारत की महिलाएं शिक्षित व विभिन्न कलाओं में निपुण रही हैं। विदेशी शासन काल में भारतीय समाज में अनेक कुरीतियां व विकृतियां पैदा हो गईं जिससे महिलाओं का उत्पीड़न भी हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। आज भारत की महिलाएं शिक्षित व समर्थ महिलाएं हैं जो राष्ट्र की उन्नति में अतुलनीय योगदान दें रहीं हैं। आज महिलाएं ज्ञान विज्ञान, शोध व सुरक्षा, कृषि, व्यवसाय, कला, उद्योग, सेना, खेल के क्षेत्र में नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव ने कहा कि भारत की महिलाएं पारिवारिक इकाई को मजबूत बनाए रखते हुए आगे बढ़ रही हैं। अवनी चतुर्वेदी जैसी महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रहीं हैं वहीं कल्पना चावला व सुनीता विलयम जैसी महिलाएं अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी आयाम स्थापित कर रहीं हैं। भारतीय समाज में परिवार में नारी का स्थान हमेशा से ही गौरवपूर्ण रहा है। भारतीय महिलाएं ऊर्जा से पूर्ण दूरदर्शिता के साथ, जीवंत उत्साह और प्रतिष्ठा के साथ, परस्पर सामंजस्य से सभी चुनौतीयों का सामना करने में सक्षम हैं। अध्यक्षता स्वाति यादव ने किया। संयोजक प्रतिभा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का धन्यवाद किया। सह जिला कार्यवाहिका कुसुम लता शर्मा व नगर कार्यवाहिका कुमारी प्रीति यादव, एकता, सुनीता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed