{"_id":"617edff8f12bf01c8a3fdd27","slug":"letter-written-demanding-to-stop-the-looting-in-the-canteen-rewari-news-rtk6286872141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन में हो रहीं लूट को रोकने की मांग लेकर लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन में हो रहीं लूट को रोकने की मांग लेकर लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने इनकम टैक्स विभाग व जिला प्रशासन से पूर्व सैनिकों व सैनिकों के साथ सीएसडी कैंटीन के नाम पर हो रही लूट को रोकने, सीएसडी कैंटीन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए शिकायत पत्र दिया है।
पूर्व सैनिक रामकिशन, होशियार सिंह, विजय, सतपाल, हरिओम, सतबीर सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने एक हस्ताक्षर युक्त पत्र जिला प्रशासन तथा इनकम टैक्स विभाग के साथ-साथ सीएसडी कैंटीन के हेड ऑफिस को भेजकर मांग की है कि उनके यहां सीएसडी कैंटीन के अथराइज डीलर के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान बहुतायत में खुली हुई हैं, जिन्होंने सीएसडी कैंटीन रेट पर फौजियों के लिए सामान उपलब्ध करवाने के बोर्ड लगा रखे हैं। अब दीपावली का त्योहार नजदीक है, इसके बाद विवाह शादी शुरू होगी इसके लिए सामान की खरीद करेंगे। लेकिन यहां सीएसडी के नाम पर गुमराह करके लोगों से बाजार रेट लिया जा रहा है, जिसमें टैक्स की चोरी हो रही है । उनकी मांग है कि फौजियों के सीएसडी के नाम पर हो रही ठगी को रोका जाए तथा सीएसडी के नाम पर हो रही टैक्स चोरी कि जांच करवाई जाए।
क्या कहना है सीएसडी कैंटीन मैनेजर का
मैनेजर मेजर शिवकुमार का कहना है कि सीएसडी से कोई भी फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, एसी व अन्य उपकरणों की खरीद के लिए नियमानुसार पहले ऑनलाइन पंजीयन करवाना पड़ता है। इसके बाद में मैसेज भेजा जाता है। आप यह सामान फलां दुकान से खरीद लें। बाजार में किन-किन दुकानों पर सीएसडी रेट पर सामान उपलब्ध करवाने के लिए अथराइज है इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।