{"_id":"6727d86fba3a813bcc06b549","slug":"less-interest-in-making-ayushman-card-74-and-a-half-thousand-cards-are-to-be-made-rewari-news-c-198-1-rew1001-211212-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आयुष्मान कार्ड बनवाने में रुचि कम, साढ़े 74 हजार कार्ड हैं बनने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आयुष्मान कार्ड बनवाने में रुचि कम, साढ़े 74 हजार कार्ड हैं बनने
Mon, 04 Nov 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज लेने वाले लोगों से मिलते नोडल अधिकारी भंवर सिंह। स्रो
रेवाड़ी। जिले में आयुष्मान कार्ड बनवाने में लोग कम रुचि दिखा रहे हैं। जिले में 481518 पात्र हैं। इनमें अभी तक 406679 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। अभी साढ़े 74 हजार गोल्डन कार्ड बनने बाकी हैं। हरियाणा में अंत्योदय योजना के तहत 1 लाख 80 हजार से कम फैमिली इनकम वाले सभी फैमिली का चिरायु हरियाणा योजन के तहत आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है। 2022 को मुख्यमंत्री ने चिरायु हरियाणा योजना शुरू हुई थी।
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। योजना को 23 सितंबर 2018 को लागू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इस योजना के तहत लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करवा सकते हैं। पात्र लोग योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द अपने नजदीकी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल और नजदीकी सरल सहायता केंद्रों से अपने कार्ड बनवा सकते हैं।
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले दिन से ही 1500 प्रकार की बीमारियां कवर की जाती हैं और लाभार्थी परिवार के सभी सदस्य जिनका लिस्ट में नाम पाया जाता है, उसको इसका लाभ मिलता है। भर्ती रहने के दौरान 1500 प्रकार की बीमारियों का खर्चा आयुष्मान योजना के तहत वहन किया जाता है। अब तक जिले में इस योजना के अंतर्गत 52 हजार से अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
इंसेट
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत कार्ड स्वयं बनाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड करें। सर्वप्रथम आपको नजदीकी सरल सहायता केंद्रों या नजदीकी निजी या सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में अपने दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, फैमिली आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि के साथ जाना होगा। इसके बाद आफ्का नाम जन आरोग्य योजना की सूची में जांचा जाएगा। इस सूची में नाम आने के बाद ही आपको आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा। मूल फैमिली आईडी और मूल आधार कार्ड लेकर जाना जरूरी है।
वर्जन
जिले में चिरायु हरियाणा योजना के तहत नई सूची में 481518 लाभार्थी हो गए हैं, जिसमें 406679 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। आयुष्मान भारत कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों और नजदीकी सरल सहायता केंद्रों पर निशुल्क बनवाया जा सकता है। कोई समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 14555 या 1800-180-2036 पर संपर्क किया जा सकता है। - डॉ. भंवर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत