फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Leprosy patients also an integral part of society, give full respect: DC

कुष्ठ रोगी भी समाज के अभिन्न अंग, पूरा सम्मान दें : डीसी

Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patients also an integral part of society, give full respect: DC
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार 15 मार्च तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान आमजन को कुष्ठ रोगियों के प्रति सहानुभूति रखने और हर परिस्थिति में इनकी मदद करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोग ऐसे व्यक्तियों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करें। कुष्ठ रोगी भी समाज के अभिन्न अंग हैं और इनको पूरा मान-सम्मान दिया जाना चाहिए। उक्त बातें डीसी यशेंद्र सिंह ने कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश तेजी से कुष्ठ मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। अगर किसी व्यक्ति को कुष्ठ रोग की शंका हो तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इस संबंध में जांच कराए। ताकि समय रहते इसका पता चल सके। ऐसा होने से जल्द इलाज शुरू होगा और विकलांगता नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग 15 मार्च तक निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करेगा। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग माइको बैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से होता है। यह रोग किसी के साथ खाने व बैठने से नहीं फैलता है। यह आनुवांशिक एवं छुआछूत रोग भी नहीं है। समय से जांच और उपचार कराने से दिव्यांगता से भी बचा जा सकता है। उन्होंने जनमानस से अपील की है अगर त्वचा पर दाग देंखे और उस पर सुनापन लगे तो तुरंत जांच कराएं, जिससे कुष्ठ रोग व विकलांगता से बचा जा सके ।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के लक्षण :
सिविल सर्जन ने कहा कि कुष्ठ रोग के लक्षण में मांसपेशियां में कमजोरी आ जाना, हाथ-पैर काम करना बंद कर सकते हैं। नाक से खून या आंखों में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। हाथ-पैर की उंगलियां टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती है, पलकों या भौंहों जैसी जगहों से बाल उड़ सकते हैं। सुई लगने पर दर्द महसूस न होना, हथेली अथवा पैर के तलवे में भी सुन्नपन हो तो कुष्ठ की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed