फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Learn to thank God for everything in the universe: Dinesh

सृष्टि की हर वस्तु के लिए प्रभु का धन्यवाद करना सीखें : दिनेश

Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Learn to thank God for everything in the universe: Dinesh
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में आओ इस धरती को स्वर्ग जैसा सुंदर बनाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि यदि सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाएं तो धरती को स्वर्ग जैसा सुंदर बनाया जा सकता है। जीवन में सृष्टि की प्रत्येक वस्तु के लिए प्रभु का धन्यवाद करना सीखना।
विज्ञापन

कहा कि व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह उठकर भगवान को जीवन का नया दिन देने के लिए धन्यवाद करना चाहिए। समाजसेवी धर्मेंद्र सैनी, शिक्षाविद् प्रो. सीएल सोनी, राजेंद्र सिंह यादव, डॉ. बलबीर अग्रवाल और संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि हमें आंखों और शरीर के हर अंग के लिए परमात्मा का धन्यवाद करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान निशा सीकरी, शिक्षाविद् नीरू खुराना, डॉ. नीरू वर्मा और पर्यावरण सेवी प्रीति कपूर ने कहा कि जब हम जीवन में ईश्वर द्वारा दी गई अनगिनत चीजों के लिए धन्यवाद करते हैं तो जीवन में खुशियों की बहार आ जाती हैं। समाज में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आशु आहूजा, पंकज सैनी, कंचन अधलखा, चंद्र प्रकाश खुराना, हेमंत ग्रोवर, राजेंद्र गेरा और मुरारी लाल वर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन गेट चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद् वर्षा कांटीवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय कांटीवाल, युवा भाजपा नेता नवीन रोहिल्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed