फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lawyers started their work with havan

Rewari News: हवन के साथ वकीलों ने की कार्य की शुरुआत

Tue, 02 Jan 2024 09:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lawyers started their work with havan
फोटो: 18रेवाड़ी। रेवाड़ी बार एसोसिएशन में हवन यज्ञ करते अ​धिवक्ता। संवाद
रेवाड़ी। शीतकालीन अवकाश के बाद जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नए साल के पहले दिन हवन के साथ कार्य की शुरुआत की।
विज्ञापन

साल के पहले दिन की शुरुआत के लिए वकीलों ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में हवन कर सभी को शुभकामनाएं दीं। शीतकालीन अवकाश के चलते मंगलवार को पहले दिन कोर्ट परिसर में कामकाज शुरू किया गया था। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन ने छुट्टी के बाद हवन के साथ अपना कार्य शुरू किया। इसी क्रम में हवन किया गया और जिला सत्र न्यायाधीश विमल कुमार एवं अन्य सभी न्यायाधीशों ने पहुंचकर हवन में आहुति दी। इस अवसर पर एडवोकेट दंपती ललिता भारती, जयप्रकाश भारती एवं सुरेश शर्मा और सीमा शर्मा ने मुख्य जजमान के रूप में यज्ञ में योगदान दिया। हवन के बाद जिला सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने अधिवक्ताओं को नए साल में कार्य करने में तेजी लाने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त न्यायाधीश अब्दुल मजीद, आरके जैन, सुनीता ग्रोवर, लोकेश गुप्ता, सरताज बांसवाना तथा न्यायाधीश सीजेएम विनीत सपड़ा, पीयूष शर्मा, रितु यादव, रूपा, हरलीन कौर सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर लाल गुप्ता, अमरजीत यादव, कैलाश यादव, जेएस मक्कड़, विष्णु दत्त शर्मा, एसएन वशिष्ठ, पीके वत्स, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, सचिव मनप्रिय यादव, सहसचिव टार्जन यादव, कोषाध्यक्ष विवेक यादव, प्रवीण शर्मा, त्रिलोकचंद तोंगढ, हितेश्वर यादव, भूपेंद्र यादव, अश्वनी तिवारी, मनोज यादव आदि शामिल रहे।


बावल बार की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने हवन किया

बावल बार की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने हवन में भाग लिया। पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि किसी भी कार्य को शुरू करन से पहले वातावरण शुद्ध किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज बार में हवन किया गया है। हवन करना हमारे देश की प्राचीन परंपरा है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ मन को भी शांति मिलती है। इस अवसर पर प्रधान प्रवीण नेहचाना, उप प्रधान भूपेंद्र खटाना, पूर्व प्रधान रेवाड़ी बार रघुबीर सिंह, पूर्व प्रधान बावल बार प्रीतम सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रधान बावल भूपेंद्र सिंह, आरके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed