फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lavanya of RPS Dharuhera stands first in district level yoga competition.

Rewari News: जिलास्तरीय योग स्पर्धा में आरपीएस धारूहेड़ा की लावण्या प्रथम

Wed, 28 Aug 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lavanya of RPS Dharuhera stands first in district level yoga competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका वर्ग की अंडर-11 आयु वर्ग की योग स्पर्धा में आरपीएस धारूहेड़ा की लावण्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
योग प्रतियोगिता एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद की अध्यक्षता में हुई। योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर आर्य व आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ राकेश छिल्लर उपस्थित रहे। योग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंडर 11 आयु वर्ग की योग प्रतियोगिता में आरपीएस धारूहेड़ा की लावण्या प्रथम, केपीएस नाहड़ की रितिका द्वितीय, आरपीएस धारूहेड़ा की महीवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केपीएस नाहड़ की देविका चतुर्थ और आरपीएस धारूहेड़ा की सुहानी पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में आरपीएस रेवाड़ी की नियति प्रथम, राज इंटरनेशनल की तनिष्का द्वितीय, आरपीएस धारूहेड़ा की आश्वी तृतीय रहीं जबकि आरपीएस धारूहेड़ा की मन्नत चतुर्थ और राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय बोड़िया कमालपुर की पूर्वा पांचवें स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में आरपीएस रेवाड़ी की तानी प्रथम, आरपीएस रेवाड़ी की रिया द्वितीय, सूरज स्कूल की रिद्धि तृतीय रहीं जबकि केपीएस नाहड़ की लक्षिता चतुर्थ और राज इंटरनेशनल स्कूल की नव्या पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति बीकानेर की तनीषा प्रथम, खुशबू द्वितीय, राजकीय विद्यालय नाहड़ की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं जबकि बीकानेर की शिवानी चतुर्थ और मॉडर्न इंडियन स्कूल पाली की प्रियंका पांचवें स्थान पर रहीं। योग शिक्षक जयदीप आर्य, संगीता, नवीन कुमार, कुमारी सविता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और राज्य स्तर पर और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता नीतू कुमारी, कांता लहकरा, सोमबीर यादव, पवन कुमार, वैभव, पूनम देवी, अध्यापक मुकेश कुमार, एसएमसी सदस्य प्रदीप कुमार, राहुल कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed