फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Laugh openly for 20 minutes, silent attack will not come

Rewari News: 20 मिनट तक खुलकर हंसे, नहीं आएगा साइलेंट अटैक

Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Laugh openly for 20 minutes, silent attack will not come
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में रविवार को हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम खुश रहें-स्वस्थ रहें, प्रभु प्रेम में मस्त रहें का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, डॉ. रामबाबू यादव क्षेत्रीय सचिव संपर्क भारत विकास परिषद हरियाणा, नगर प्रधान रमेश सचदेवा भारत विकास परिषद व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में अधिकांश लोग हंसना भूल गए हैं, लगातार दौड़ रहे हैं, लेकिन लगता है खुशी कहीं रास्ते में छूट गई है। बड़ी-बड़ी डिग्री ले रहे हैं, बड़ा व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन जीवन में सुकून कम होता जा रहा है। परिणाम यह कि शारीरिक बीमारियों के साथ-साथ नई-नई मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। इससे बचने का सरल उपाय है नित्य खुलकर हंसना, उचित आहार विहार, नियमित आसन-प्राणायाम। इनसे हम 100 वर्ष तक स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते हैं। प्रमुख शिक्षाविद् प्रोफेसर सीएल सोनी, बहन सुनीता शास्त्री, पवित्रा प्रतिष्ठा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि आजकल समाज में आत्महत्या के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण भी मानसिक अवसाद है। महिला प्रधान निशा सीकरी लुगानी, शिक्षाविद मधु गुप्ता व सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड प्रधान बहन मुकेश कुमारी ने कहा कि अपने घरों में बच्चों के साथ परिवार जनों के साथ मिलकर खुलकर हंसे, अंताक्षरी खेलें, प्रकृति के साथ जुड़े, आपस में हंसी मजाक करें इससे परिवार का वातावरण स्वास्थ्यमय हो जाएगा। कार्यक्रम में कुमारी श्रुति आर्य ने वीर बालिकाओं के जीवन बारे सुंदर कविता सुनाकर सभी की तालियां बटोरी। नन्हे बच्चे आर्यन, माहिरा, पूर्वांशी व ओजस्वी ने सुंदर भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नगर थाना अधिकारी राकेश कुमार, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, रेवाड़ी इकाई प्रमुख दयानंद आर्य, बहन कौशल्या को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियों को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न व माता तुलसी, चंपा, कनेर, मनी प्लांट व एलोवेरा के पौधे भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed